Loading...

ओल्ड ऐज हेल्पलाइन सोसाइटी ने आपदा राहत के लिए उपायुक्त सोलन को सौंपा 51 हजार का चेक

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 23 Jul 2025 • 1 Min Read

आपदा प्रभावितों की सहायता के उद्देश्य से ओल्ड ऐज हेल्पलाइन सोसाइटी सोलन ने मुख्यमंत्री राहत कोष में 51,000 रुपये का योगदान दिया। यह चेक उपायुक्त मनमोहन शर्मा को भेंट किया गया।

सोलन

मुख्यमंत्री राहत कोष में दिया आर्थिक सहयोग
सोलन के उपायुक्त मनमोहन शर्मा को आज ओल्ड ऐज हेल्पलाइन सोसाइटी सोलन द्वारा मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए 51 हजार रुपये की धनराशि का चेक सौंपा गया। यह सहायता राज्य में हालिया आपदा प्रभावितों की मदद के उद्देश्य से दी गई है।

समाजसेवा में अग्रणी संस्था का योगदान
इस अवसर पर सोसाइटी के अध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह कंवर, महासचिव एस.आर. गर्ग, सदस्य डॉ. पंकज खुल्लर, एल.आर. नेगी, डॉ. वी.के. राय और रमेश कुमार उपस्थित रहे। सभी ने आपसी सहयोग की भावना से समाजसेवा को प्राथमिकता देने की बात दोहराई।

Related Topics: