ओवरस्पीड कार ने सड़क किनारे खड़े ट्रक को मारी टक्कर, चालक की मौत

By Ankita Published: 20 Mar 2023, 3:42 PM | Updated: 20 Mar 2023, 3:42 PM 1 min read

HNN/ मंडी

जिला मंडी में एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया है, यहां एक ओवरस्पीड कार ने सड़क किनारे खड़े ट्रक को टक्कर मार दी। हादसे में कार चालक की मौके हो गई है। मृतक की पहचान मनोज कुमार रती पुल के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। साथ ही घटना के सन्दर्भ में मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

जानकरी के मुताबिक, एक तेज रफतार कार ने एक ट्रक का ओवरटेक किया। इस दौरान कार चालक अपना सतुंलन खो बैठा और सड़क किनारे खड़े ट्रक को टक्कर मार दी। घटना के बाद स्थानीय लोगों द्वारा घायल को जोनल अस्पताल मंडी ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

चिकित्स्कों द्वारा इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जाँच शुरू की। मामले की पुष्टि एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने की है।