Loading...

कंगना रणौत को मिला एक हफ्ते का अल्टीमेटम माफी मांगें वरना होगा मानहानि का मुकदमा

PARUL • 26 Sep 2024 • 1 Min Read

HNN/शिमला

हिमाचल प्रदेश के मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कंगना रणौत को सोनिया गांधी के बारे में की गई टिप्पणी को लेकर माफी मांगने के लिए एक सप्ताह का समय दिया है। अगर कंगना माफी नहीं मांगती हैं तो मानहानि का मुकदमा करेंगे।

विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि कंगना रणौत हर संभव मुद्दे पर बोलती हैं, लेकिन वह अपने निर्वाचन क्षेत्र के लोगों के मुद्दों पर नहीं बोलती हैं। हिमाचल प्रदेश ने इतनी बड़ी प्राकृतिक आपदा का सामना किया, कई लोगों की जान चली गई, सड़कें क्षतिग्रस्त हो गईं। लेकिन आज तक उन्होंने यह नहीं बताया कि उन्होंने हिमाचल प्रदेश के लिए भाजपा, केंद्र और पीएम मोदी से क्या मदद ली है।

विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि कंगना रणौत केवल मुख्यमंत्री, कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाती हैं और राहुल गांधी के बारे में बेतुकी बातें करती हैं। सोनिया गांधी के बारे में उन्होंने जो कहा, उसके बारे में हमने उनसे कहा है कि अगर वह एक हफ्ते के भीतर माफी नहीं मांगती हैं, तो हम उनके खिलाफ मानहानि का मुकदमा करेंगे।