Loading...

कंगना रनौत को थप्पड़ मारने के आरोप में सीआईएसएफ गार्ड सस्पेंड

Ankita • 6 Jun 2024 • 1 Min Read

कंगना रनौत को थप्पड़ मारने के आरोप में सीआईएसएफ की आरोपी महिला कर्मी को सस्पेंड कर दिया गया है और उनके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज हो गई है। इसी बीच सीआईएसएफ कर्मी का वीडियो भी सामने आ गया है, जिसमें वह किसान आंदोलन को लेकर दिए गए कंगना रनौत के बयान से नाराजगी जता रही हैं।

बता दें कंगना रनौत हिमाचल प्रदेश की मंडी से लोकसभा चुनाव जीतने के बाद आज (6 जून, 2024 को) दिल्ली आ रही थीं। इस दौरान चंडीगढ़ के शहीद भगत सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उन्हें एक सीआईएसएफ महिला गार्ड ने थप्पड़ मार दिया।

दिल्ली पहुंचकर कंगना रनौत ने सीआईएसएफ महानिदेशक नीना सिंह और दूसरे सीनियर अफसरों से मुलाकात की। इसके बाद सीआईएसएफ महिला गार्ड कुलविंदर कौर को हिरासत में लिया गया और पूछताछ के बाद उसे सस्पेंड कर दिया गया।