Loading...

कंडाघाट के मनीष ने क्लासिकल गिटार में आकाशवाणी शिमला से ‘बी’ ग्रेड प्राप्त कर रचा इतिहास

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 16 May 2025 • 1 Min Read

शिमला

24 वर्षीय मनीष ने क्लासिकल गिटार में ‘बी’ ग्रेड प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया।

कंडाघाट के बिशा गांव के रहने वाले मनीष ने आकाशवाणी शिमला में क्लासिकल गिटार में ‘बी’ ग्रेड हासिल कर बड़ी उपलब्धि अपने नाम की है। 24 वर्षीय मनीष ने 29 अप्रैल, 2025 को आयोजित ऑडिशन में यह मुकाम हासिल किया। वह अपने क्षेत्र के सबसे कम उम्र के युवा हैं, जिन्होंने यह सम्मान प्राप्त किया है।

संगीत के प्रति समर्पण
मनीष ने अपनी संगीत यात्रा की शुरुआत वर्ष 2017-18 में सनी नेगी से गिटार की शिक्षा लेकर की। इसके बाद, वर्ष 2021 से वह मृदुल तोमर के मार्गदर्शन में गिटार वादन में निपुणता हासिल कर रहे हैं। इसके साथ ही, मनीष झनकार बैंड में संजू झनकार के साथ ऑर्केस्ट्रा में भी सक्रिय हैं।

गायन में भी हासिल की महारत
गिटार के अलावा, मनीष वर्ष 2021 से विनोद चन्ना और कौशल्या चन्ना के मार्गदर्शन में विशारद और शास्त्रीय गायन की भी शिक्षा ले रहे हैं। उन्होंने अपने गुरु गुंजन चन्ना को अपनी सफलता का श्रेय देते हुए कहा कि उनकी प्रेरणा और मार्गदर्शन ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया।

गुरुजनों और माता-पिता को दिया श्रेय
मनीष ने अपनी इस महत्वपूर्ण उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता और गुरुजनों को दिया है। उन्होंने कहा कि उनके परिवार और शिक्षकों के निरंतर सहयोग के बिना यह संभव नहीं था।