Loading...

कंपनी से तांबा चोरी करते पकड़ा कामगार, गिरफ्तार

PARUL • 27 May 2024 • 1 Min Read

HNN/सोलन

जिला सोलन के औद्योगिक क्षेत्र मानपुरा में एक कामगार को कंपनी से तांबा चोरी करते हुए पकड़ा गया है। कंपनी के प्रबंधक ने कामगार को पुलिस के हवाले कर दिया है। आरोपी कामगार की पहचान दीपक कुमार निवासी उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कंपनी के प्लांट प्रबंधक देशमुख ने पुलिस को बताया कि उनकी  फैक्टरी के बाहर लगती चार दिवारी के साथ एक ताबे की कतरन से भरा बॉक्स मिला। जब सीसीटीवी कैमरे में इसकी जांच की तो कंपनी का ही कामगार दीपक कुमार निकला।

दीपक कुमार ने कंपनी से तांबे की कतरन को चोरी करके उसे दीवार से बाहर तो रख दिया था, लेकिन उसे वहां से उठा नहीं पाया था कि इससे पहले ही उसे पकड़ लिया गया। जिसके बाद कंपनी के प्रबंधक ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर कर जांच शुरू कर दी है।