Loading...

कंप्यूटर, मोटर ड्राइविंग और टेलरिंग में प्रशिक्षण हेतु मांगे आवेदन

By SAPNA THAKUR Published: 15 Dec 2022, 3:04 PM | Updated: 15 Dec 2022, 3:08 PM 1 min read

HNN/ बिलासपुर

हिमाचल प्रदेश अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति विकास निगम बिलासपुर द्वारा वर्ष 2022-23 के दौरान जिला बिलासपुर के अनुसूचित जाति से सम्बंधित युवक-युवतियों को निगम की दलित वर्ग व्यवसायिक प्रशिक्षण योजना के तहत विभिन्न व्यवसायों में प्रशिक्षण हेतु आवेदन आमंत्रित किये जाते है। यह जानकारी जिला प्रबन्धक अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति विकास निगम बिलासपुर विपन कुमार ने देते हुए बताया कि यह प्रशिक्षण कंप्यूटर, मोटर ड्राइविंग, टेलरिंग में दिया जाएगा।

उन्होने बताया कि आवेदक जिला बिलासपुर का स्थाई निवासी, अनुसूचित जाति से सम्बन्धित होना चाहिए तथा आवेदक के परिवार की समस्त साधनों से वार्षिक आय 35000 रूपए से अधिक न हो या आवेदक आईआरडीपी/ बीपीएल परिवार से सम्बन्धित होना चाहिए। आवेदक की आयु 18-35 साल के मध्य होनी चाहिए। आवेदक ने बेरोजगार भत्ता/कौशल विकास भत्ता प्राप्त न किया हो, उसका शपथ पत्र आवेदन के साथ सलंग्न होना चाहिए।

उन्होने बताया कि इच्छुक आवेदक सम्बन्धित दस्तावेजों की सत्यापित प्रतियों सहित सादे कागज पर प्रार्थना पत्र किसी भी कार्य दिवस पर निगम कार्यालय बिलासपुर में 31 दिसम्बर 2022 तक जमा कर सकते है। अभ्यार्थी अधिक जानकारी के लिए जिला प्रबन्धक अनुसूचित जाति एवं जनजाति विकास निगम बिलासपुर के कार्यालय दूरभाष नम्बर 01978 222225 से भी सम्पर्क कर सकते है।