लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

कड़े पहरे में ईवीएम, एडीएम ने जांचे स्ट्रांग रूम के सुरक्षा इंतजाम

SAPNA THAKUR | 16 नवंबर 2022 at 10:58 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ काँगड़ा

कांगड़ा जिले में विधानसभा चुनावों के मतदान के बाद ईवीएम को कड़े पहरे में संबंधित उपमंडल मुख्यालय पर बनाए स्ट्रांग रुम में रखा गया है। उपमंडलों में स्ट्रांग रूम के सुरक्षा इंतजामों का जायजा लेने को एडीएम कांगड़ा रोहित राठौर मंगलवार को पालमपुर के दौरे पर रहे। वहां उन्होंने सुलह और पालमपुर के स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया।

उन्होंने सुरक्षा में लगे जवानों से भी बातचीत की और उनका मनोबल बढ़ाया तथा ड्यूटी में किसी भी तरह की कोताही न बरतने की हिदायत दी। रोहित राठौर ने निरीक्षण के उपरांत बताया कि चुनाव आयोग के दिशा-निर्देश अनुसार सभी स्ट्रांग रूम की पहरेदारी को अभेद्य सुरक्षा घेरा बनाया गया है। इसके लिए त्रिस्तरीय सुरक्षा लेयर है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

केंद्रीय अर्ध सैनिक बल और पुलिस जवान 24 घंटे ईवीएम की कड़ी पहरेदारी पर तैनात हैं। इसके अलावा सीसीटीवी कैमरों से भी 24 घंटे निगरानी की जा रही है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]