Loading...

कन्फेक्शनरी की दुकान से बरामद की 20 पेटी देसी शराब, मामला दर्ज

PARUL • 8 Apr 2024 • 1 Min Read

HNN/कांगड़ा

जिला कांगड़ा में धर्मशाला के समीपवर्ती दाड़ी में महिला पुलिस थाना की टीम ने एक कन्फेक्शनरी की दुकान से 20 पेटी देसी शराब बरामद की है। पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

आरोपी दुकानदार की पहचान करतार चंद के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कन्फेक्शनरी की दुकान दबिश दी।

दुकान की तलाशी के दौरान उन्हें 20 पेटी देसी शराब बरामद हुई। जिसके बाद उन्होंने आरोपी के खिलाफ एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज किया और आगामी कार्यवाही शुरू की।