Loading...

कन्या स्कूल बिलासपुर में 38वीं राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता शुरू

Ankita • 31 Oct 2023 • 1 Min Read

एडीसी डॉ. निधि पटेल ने किया प्रतियोगिता का शुभारंभ

HNN/ बिलासपुर

जिला बिलासपुर में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक कन्या पाठशाला में छात्र और छात्रा वर्ग की 38वीं राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ आज मंगलवार को हुआ। खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ एडीसी बिलासपुर डॉ. निधि पटेल ने किया।

जनकारी के मुताबिक, इस प्रतियोगिता में प्रदेश भर से 647 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। जिसमें 323 छात्र और 324 छात्राएं शामिल हैं। बता दें चार दिनों तक खिलाड़ी एथलेक्टिस, योगा, शतरंज और जूडो में अपनी प्रतिभा का जौहर दिखाएंगे।

इस अवसर पर स्थानीय पाठशाला की छात्राओं ने स्वागत गीत, समूह गान, बिलासपुरी लोक नृत्य और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।