राजस्थान के उदयपुर में हुई टेलर कन्हैयालाल की हत्या मामले के आरोपियों को लोगों की भीड़ ने पीट डाला। जानकारी अनुसार, कन्हैयालाल की हत्या से जुड़े चार आरोपियों को आज जयपुर एनआईए कोर्ट में पेश किया गया। इस दौरान कोर्ट में पेशी के दौरान आक्रोशित लोगों ने आरोपियों पर हमला कर दिया।
बता दें कि पुलिस और कमांडो की मौजूदगी में लोगों ने आरोपियों पर जूते-चप्पल बरसा दिए। आरोपियों की पिटाई का वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है जो कि वहां मौजूद लोगों ने बनाया है। इसमें दिखाई दे रहा है कि जब उन्हें पुलिस की गाड़ियों में चढ़ाया जा रहा था तभी उसके पीछे लोग पुलिस की सुरक्षा के बीच उन्हें पीटते हैं।
जानकारी अनुसार, कोर्ट ने इन चारों आरोपियों को 12 जुलाई तक एनआईए कस्टडी में भेज दिया है। इससे पहले उदयपुर की एक कोर्ट ने दो आरोपियों को शुक्रवार को एक दिन की ट्रांजिट रिमांड पर भेजा था।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





