Loading...

कमरे के किराए को लेकर एक दोस्त ने दूसरे पर किया चाकू से वार, गंभीर रूप से घायल

PARUL • 26 Nov 2023 • 1 Min Read

HNN/हमीरपुर

जिला हमीरपुर में पुलिस थाना सदर के तहत नगर परिषद हमीरपुर के वार्ड नंबर तीन प्रतापनगर में कमरे के किराए को लेकर एक दोस्त ने दूसरे पर चाकू से वार कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है। घायल की पहचान सुरेंद्र शर्मा निवासी थुरल जिला कांगड़ा के रूप में हुई है। आरोपी की पहचान विश्व परमार निवासी बराड़ा टौणीदेवी, हमीरपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुरेंद्र शर्मा और विश्व परमार प्रतापनगर में किराए के कमरे में रहते है। इसी दौरान कमरे के किराए को लेकर दोनों दोस्तों के बीच बहसबाजी शुरू हुई। देखते ही देखते बहसबाजी इतनी बढ़ गई कि दोनों ने मारपीट शुरू कर दी और विश्व परमार ने सुरेंद्र शर्मा की पीठ पर चाकू से वार कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसक बाद घायल सुरेंद्र शर्मा को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज हमीरपुर ले जाया गया।

जहां पर सुरेंद्र का उपचार चल रहा है। मेडिकल कॉलेज हमीरपुर की तरफ से सदर थाना पुलिस को सूचित किया गया। जिसके बाद सुरेंद्र शर्मा ने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने पीड़ित के बयान को दर्ज किया और शिकायत के आधार पर आरोपी विश्व परमार को कमरे से गिरफ्तार किया। एसपी हमीरपुर डाॅ. आकृति शर्मा द्वारा मामले की पुष्टि की गई है।