कमरे में फंदे से लटका मिला 73 वर्षीय वृद्ध का शव
HNN/मंडी
जिला मंडी में उपमंडल सुंदरनगर के छात्र गांव में एक वृद्ध ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान दिला राम पुत्र शंकर गांव छात्र डाकघर जुगाहन तहसील सुंदरनगर जिला मंडी के रूप में हुई है।
जानकारी के मुताबिक दिला राम भारतीय सेना से सेवानिवृत्त हुए हैं। दिला राम करीब डेढ़-दो वर्षों से ब्लड कैंसर की बीमारी से ग्रस्त थे। इस दौरान दिला राम ने अपने कमरे में यह खौफनाक कदम उठाया और आत्महत्या कर ली।
सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।