Loading...

कमरे में मृत मिला 60 वर्षीय बुजुर्ग, गुब्बारे व खिलौने बेचने का करता था काम

PRIYANKA THAKUR • 31 Oct 2022 • 1 Min Read

HNN / हमीरपुर

जिला हमीरपुर के भोरंज उपमंडल के तहत आने वाले कस्बे जाहू में एक 60 वर्षीय बुजुर्ग का कमरे से शव बरामद हुआ है। शव किराए के एक कमरे से मिला है। बताया जा रहा है कि बुजुर्ग दिल्ली का रहने वाला था और करीब 9 वर्षों से जाहू एरिया में रहता था। यहाँ वह गुब्बारे व खिलौने बेचने का काम करता था।

चार-पांच दिनों से मुख्य बाजार में जब यह बुजुर्ग आस-पास रहने वाले व्यापारियों को नहीं दिखा तो उन्होंने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। जिसके बाद भोरंज पुलिस ने सर्च अभियान शुरू किया, तो बुजुर्ग किराए के एक कमरे में अंदर बिस्तर पर पड़ा हुआ मिला।

जिसके बाद पुलिस ने जांच की तो बुजुर्ग मृत पाया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। आज शव का पोस्टमार्टम करवाया जायेगा, जिसके बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि होगी।