Loading...

करंट की चपेट में आने से 35 वर्षीय युवक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल

Ankita • 6 Jul 2024 • 1 Min Read

HNN/ हमीरपुर

जिला हमीरपुर में सुजानपुर थाना के अंतर्गत आने वाली पंचायत बनाल के समीप देहरिया नामक स्थान पर करंट की चपेट में आने से एक युवक की जान चली गई है। एक अन्य युवक बुरी तरह जख्मी हुआ है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं घायल युवक का उपचार मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में जारी है। पुलिस ने विद्युत विभाग के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, देहरिया में विद्युत तारों की चपेट में आने से दो युवक बुरी तरह घायल हो गए। विजय कुमार (35) की मौके पर ही मौत हो गई है। जबकि दूसरा अन्य साथी हर्ष ठाकुर (20) गंभीर रूप से घायल हुआ है। सुजानपुर थाना प्रभारी मस्तराम नायक ने मामले की पुष्टि की है।