Loading...

करंट से टीमेट की मौत मामले में जेई समेत चार कर्मचारी निलंबित

Ankita • 6 Jul 2023 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

रामपुर के समीप निरमंड उपमंडल के जगातखाना में हिमाचल राज्य विद्युत परिषद के अनुभाग में टीमेट पद पर कार्यरत भूपेश कश्यप गांव बनथाना तहसील निरमंड जिला कुल्लू की विद्युत करंट से हुई मौत के मामले में बड़ी कार्यवाही की है। इस मामले जूनियर इंजीनियर (ईएसडी-जगातखाना) अनुज कुमार, फोरमैन सुरेंद्र सिंह, ईएसडी-जगातखाना) फोरमैन कुंदन ईएसडी-जगातखाना), सबस्टेशन असिस्टेंट जोगिंदर ठाकुर (22 केवी कंट्रोल प्वाइंट झाकड़ी) निलंबित कर दिया है।

गौर हो कि रामपुर के समीप जगतखाना अनुभाग में टीमेट पद पर कार्यरत भूपेश कश्यप पुत्र गुड्डू राम गांव बनथाना डाकघर कुश्वा तहसील निरमंड जिला कुल्लू हिमाचल प्रदेश (आयु-25 वर्ष) की विद्युत बोर्ड की लापरवाही से सोमवार को समेज गांव में करंट लगने से मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। भूपेश रात्रि सेवा में और जगातखाना में कार्यरत था। बडारी अनुभाग के समेज में बिजली की लाइन में दिक्कत होने के कारण और वहां कर्मचारियों की कमियों की वजह से भूपेश को समेज भेजा गया, जहां उसकी करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई।

परिवार ने बिजली बोर्ड के ऊपर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि टीमेट कर्मचारी जिओ स्विच नहीं लगा सकता है। इस मामले में जांच रिपोर्ट के आधार पर जूनियर इंजीनियर (ईएसडी-जगातखाना) अनुज कुमार, फोरमैन सुरेंद्र सिंह, (ईएसडी-जगातखाना), फोरमैन कुंदन (ईएसडी-जगातखाना), सबस्टेशन असिस्टेंट जोगिंदर ठाकुर (22 केवी कंट्रोल पॉइंट झाकड़ी) निलंबित कर दिया है।