करसोग के विधायक दीपराज ने 12 लाख रुपए में लिया वीआईपी नंबर 0001
HNN/ मंडी
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के करसोग से भाजपा विधायक दीपराज बांथल ने अपनी स्कॉर्पियो गाड़ी के लिए वीआईपी नंबर लिया है। करसोग के भाजपा विधायक दीपराज ने साढ़े 12 लाख रुपये खर्च करके एचपी 30बी 0001 वीआईपी नंबर खरीदा है।
विधायक दीपराज ने बताया कि उन्होंने ऑनलाइन प्रकिया में हिस्सा लिया था और नियमों के तहत नंबर खरीदा है। उन्होंने कहा कि उनके पास स्कॉर्पियो गाड़ी है और उसके लिए नंबर लिया गया है।
जानकारी के मुताबिक, विभाग ने करीब एक सप्ताह पहले आरएलए धर्मशाला, आरएलए कुमारसैन, और आरएलए करसोग और आरएलए सुजानपुर के लिए वीआईपी नंबर 0001 नंबर ई-ऑक्शन के लिए खोले थे। जिसका परिणाम विभाग ने रविवार को घोषित किए है और सबसे अधिक बोली लगाने वाले को वाहन मालिक का नंबर जारी किया है।