Loading...

करियर अकादमी स्कूल में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस

Ankita 22 May 2024 Edited 22 May 1 min read

नारा लेखन, चित्रकला और भाषण प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

HNN/ नाहन

जिला मुख्यालय नाहन के करियर अकादमी स्कूल में ‘अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस’ मनाया गया। हिम जन मंच के अध्यक्ष कंवर सिंह नेगी व हिम जन मंच के सलाहकार फ्लाइट लेफ्टिनेंट लायक राम की अध्यक्षता में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।

स्कूल के प्रधानाचार्य राजेश कुमार ने बताया है कि इस दिवस को मनाने का उद्देश्य पृथ्वी पर जीवन को बनाए रखने के लिए जैव विविधता के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाना और वन्य प्रजातियों के विलुप्त होने के जोखिम पर प्रकाश डालना है।

इस अवसर पर नारा लेखन प्रतियोगिता, चित्रकला प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। चित्रकला प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग की रिश्ता प्रथम स्थान पर व निहारिका दूसरे स्थान पर रही।

जूनियर वर्ग में लक्षिता (अटलांटिक हाउस) प्रथम स्थान पर मोहम्मद अनस (अटलांटिक हाउस) द्वितीय स्थान पर खनक (आर्कटिक हाउस) तृतीया स्थान पर शांभवी (आर्कटिक हाउस) को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया।

वहीं नारा लेखन प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग की भाविका राठी (अटलांटिक हाउस) प्रथम स्थान पर, रिश्ता (अटलांटिक हाउस) दूसरे स्थान पर, नंदिता (इंडियन हाउस) तृतीय स्थान पर और दिव्या (इंडियन हाउस) को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।

जूनियर वर्ग में सृष्टि (पेसिफिक हाउस) प्रथम स्थान पर अक्षत (आर्कटिक हाउस) तृतीया स्थान पर अरनव (आर्कटिक हाउस) तृतीय स्थान पर रहे। भाषण प्रतियोगिता में अक्षिता पाराशर प्रथम स्थान पर, प्रत्यूष द्वितीय स्थान पर व प्राची तृतीय स्थान पर रही।

इस अवसर पर हिम जन मंच के अध्यक्ष कंवर नेगी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए बच्चों को बताया की जैव विविधता दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य प्रकृति के साथ सद्भाव से रहने को बढ़ावा देना है। उन्होंने बच्चों को कहा कि युग को बदलने से पहले खुद को बदलेंगे तभी जमाना बदलेगा।

उन्होंने कहा कि बहुत सी वन्य प्रजातिया वन में आग लगने से नष्ट हो रही है हमें वनों में आग लगाने वालों को पुलिस के हवाले करना होगा तभी हम जानवरों को बचा सकते है और बहुत से जानवर ऐसे हैं जो विलुप्त होने की कगार पर है।

अध्यक्ष कंवर सिंह नेगी ने कहा कि जैव विविधता के नुकसान को तत्काल दूर करने के लिए त्वरित प्रयासों और व्यापक कार्यान्वयन रणनीतियों की आवश्यकता है। प्रधानाचार्य राजेश सोलंकी ने कंवर सिंह नेगी व फ्लाइट लेफ्टिनेंट लायक राम का स्कूल में इस तरह के कार्यक्रम करवाने के लिए आभार प्रकट किया है।

इस अवसर पर स्कूल के अध्यक्ष शिव शंकर राठी, निदेशक मनोज राठी एवं ललित राठी ने बच्चों के इस कार्यक्रम की प्रशंसा की और उम्मीद जताई की इस प्रकार के अन्य जागरुकता कार्यक्रम स्कूल में भविष्य में आयोजित किये जाने चाहिए।