Loading...

त्रिलोकपुर के पास ऑटो रिक्शा पलटने से हरियाणा के व्यक्ति की मौत, चालक घायल

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 19 Mar 2026 • 1 Min Read

त्रिलोकपुर बालासुन्दरी मंदिर के पास हुए ऑटो रिक्शा हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। तेज गति के कारण ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे यह दुर्घटना हुई।

सिरमौर/त्रिलोकपुर-काला आम्ब

तेज रफ्तार में अनियंत्रित हुआ ऑटो, पलटने से हादसा

प्राप्त जानकारी के अनुसार ऑटो रिक्शा चालक सुरेश कुमार तेज गति से वाहन चला रहा था। इसी दौरान उसने नियंत्रण खो दिया और ऑटो पलट गया। हादसे के समय ऑटो में सवार भारत भूषण निवासी मुखर्जी पार्क, यमुनानगर (हरियाणा) की मौके पर ही मौत हो गई।

चालक घायल, नाहन अस्पताल में चल रहा इलाज

इस दुर्घटना में चालक सुरेश कुमार भी घायल हो गया है, जिसका उपचार नाहन अस्पताल में जारी है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस थाना काला आम्ब में इस संबंध में भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस द्वारा दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

Related Topics: