Loading...

राजगढ़ के चाखल डुंगी सेर में टैंक से अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद, शिनाख्त के प्रयास जारी

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन 20 Mar 2026 Edited 20 Mar Quick read

राजगढ़ के चाखल डुंगी सेर क्षेत्र में एक टैंक से अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है और पहचान के प्रयास जारी हैं।

सिरमौर/राजगढ़

स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस

जिला सिरमौर के राजगढ़ उपमंडल के अंतर्गत चाखल डुंगी सेर क्षेत्र में टैंक के भीतर शव देखे जाने के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत गिरी पुल पुलिस चौकी को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की।

पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल राजगढ़ में सुरक्षित रखवा दिया है, ताकि आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा सके।

पहचान नहीं हो पाई, दस्तावेज भी नहीं मिले

प्रारंभिक जांच में मृतक के पास से किसी प्रकार का पहचान पत्र या अन्य दस्तावेज बरामद नहीं हुए हैं। इसी कारण अभी तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

पुलिस आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि मृतक कौन है और वह वहां कैसे पहुंचा।

हर पहलू से जांच जारी

फिलहाल पुलिस मामले के सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। अधिकारियों की ओर से कहा गया है कि अज्ञात व्यक्ति की पहचान होते ही आगे की जानकारी साझा की जाएगी।