Loading...

करियर एकेडमी की छात्रा ने हिमाचल शिक्षा बोर्ड के पुनः निरीक्षण परिणाम की मेरिट लिस्ट में पाया 7वां स्थान

Ankita • 2 Sep 2023 • 1 Min Read

HNN/ नाहन

जिला सिरमौर के मुख्यालय नाहन के करियर एकेडमी स्कूल का 12वीं कक्षा का परिणाम बहुत सराहनीय रहा है। हिमाचल प्रदेश बोर्ड द्वारा जारी की गई पुनः मूल्यांकन मेरिट लिस्ट में वाणिज्य संकाय की छात्र जैसल ठाकुर ने 500 में से 483 अंक हासिल कर सातवां स्थान प्राप्त किया है। छात्र की इस सफलता पर अभिभावकों, शिक्षकों तथा स्कूल प्रबंधन में खुशी की लहर है।

जैसल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, शिक्षकों तथा करियर एकेडमी स्कूल के श्रेष्ठ प्रबंधन को दिया है। छात्र ने कहा है कि करियर एकेडमी स्कूल ने उनके भविष्य को सवांरने की दिशा में बहुत बड़ा योगदान दिया है। उन्होंने स्कूल के प्रबंधन व शिक्षकों के प्रति आभार प्रकट किया है। जैसल ठाकुर भविष्य में चार्टर्ड अकाउंटेंट बनना चाहती है।

पहले भी मई में घोषित हिमाचल प्रदेश शिक्षा बोर्ड परिणाम में साइंस संकाय की छात्रा रूशदा ने दसवां स्थान प्राप्त किया था। वह कार्डियोलॉजिस्ट बनकर देश की सेवा करनी चाहती है। छात्रों ने कहा है कि करियर एकेडमी स्कूल ने उनके सपनों को साकार किया है। भविष्य में भी करियर एकेडमी स्कूल बच्चों के सपनों को साकार करता रहेगा।

इस अवसर पर करियर अकैडमी स्कूल के अध्यक्ष एसएस राठी, डायरेक्टर मनोज राठी, ललित राठी, प्रधानाचार्य राजेश सोलंकी व उप प्रधानाचार्य रोज डिसूजा ने छात्रा की इस सफलता पर हार्दिक बधाई दी है और इसका श्रेय स्टाफ और अभिभावकों को दिया है। स्कूल प्रबंधन ने छात्र जैसल ठाकुर को भविष्य में सफलता के लिए शुभकामनाएं भी दी है।