Loading...

करुरू नाला के पास दुर्घटनाग्रस्त हुई बोलेरो कैंपर, एक की मौत, 8 जख्मी

PARUL • 18 Mar 2024 • 1 Min Read

HNN/कुल्लू

जिला कुल्लू में करुरू नाला के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया है। यहां एक बोलेरो कैंपर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में बिजली बोर्ड के एक आउटसोर्स कर्मचारी की मौत हो गई, जबकि 8 घायल लोग हुए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान मनी राम पुत्र राम लाल गांव थ्रौवा कुल्लू के रूप में हुई है।

घायलों की पहचान अनुज कुमार, कनिष्ठ अभियंता बिजली बोर्ड जगातखाना, कुन्दन लाल फोरमैन जगातखाना, रणवीर फोरमैन जगातखाना, जय प्रकाश लाइनमैन जगातखाना, प्रताप लाइनमैन जगातखाना, अरुण कुमार लाइनमैन, मलकियत सिंह लाइनमैन, तथा चालक दिनेश कुमार पुत्र भोगी राम गांव व डाकघर तूनन तहसील निरमण्ड जिला कुल्लू के रूप में हुई हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सभी लोग बोलेरो कैंपर (HP 92-0989) में सवार होकर कहीं जा रहे थे। इसी दौरान जब वह करुरू नाला के पास पहुंचे तो बोलेरो कैंपर दुर्घटनाग्रस्त हो गई और बिजली बोर्ड के एक आउटसोर्स कर्मचारी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 8 लोग घायल हो गए है।

सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया और घायलों को उपचार के लिए खनैरी अस्पताल भेजा गया। जिसके बाद पुलिस थाना ब्रो में घटना के संदर्भ में मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू की। थाना प्रभारी ब्रो ने मामले की पुष्टि की है।