कर्नाटक में कांग्रेस को बहुमत, हिमाचल कांग्रेस में खुशी की लहर
स्टार प्रचारक सुखविंदर सिंह सुक्खू बोले- भारत जोड़ो यात्रा का है यह परिणाम
HNN/ शिमला
कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस बहुमत के साथ अपना परचम लहराने में कामयाब हो गई है। कर्नाटक की कुल 224 विधानसभा सीटों में से कांग्रेस ने 133 सीटों पर जबरदस्त जीत हासिल की है। भाजपा को 65 जेडीएस को 22 सीटें जबकि अन्य को 4 सीटें मिली हैं।
कर्नाटक में कांग्रेस की हुई इस बड़ी जीत के बाद जीत का जश्न दिल्ली से होते हुए हिमाचल तक पहुंच गया है। कांग्रेस के तमाम दफ्तरों में ढोल-नगाड़ों के साथ मिठाइयां भी बांटी जा रही है। इस जीत का सबसे बड़ा असर हिमाचल प्रदेश में भी देखने को मिल रहा है।
इसकी बड़ी वजह कर्नाटक के चुनावों में स्टार प्रचारको में प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का नाम 26 वें नंबर पर शामिल था। हालांकि मुख्यमंत्री पहले से आश्वस्त थे कि भारत जोड़ो यात्रा और कांग्रेस की विचारधारा ने नफरत की राजनीति को नकार दिया है। कर्नाटक की इस जीत को लेकर उन्होंने इस प्रदेश के तमाम समुदायों को आभार व्यक्त किया है।
गौरतलब हो कि कर्नाटक की 224 सीटों पर 10 मई को मत डाले गए थे। इस बार हुए चुनाव में 73.19 फ़ीसदी मतदान हुआ था हालांकि कुछ कथित चैनल्स ने एग्जिट पोल में भाजपा को बहुमत में दिखाया था मगर अधिकतर एग्जिट पोल कांग्रेस के फेवर में थी।
मजे की बात तो यह भी नहीं की कर्नाटक के चुनाव परिणामों में भाजपा के कई कैबिनेट मंत्री भी मैदान से बाहर हो गए हैं। वही मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष मलिकार्जुन खरगे पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी राहुल गांधी सहित तमाम कांग्रेसी पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं को बड़ी जीत के लिए बधाई भी दी है।
वहीं जिला सिरमौर से ताल्लुक रखने वाले उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान, स्वास्थ्य मंत्री धनी राम शांडिल, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, विधायक विनोद सुल्तानपुरी, विधायक अजय सोलंकी, विधायक विनय कुमार, कांग्रेस नेत्री दयाल प्यारी, जिला कांग्रेस अध्यक्ष आनंद परमार, प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता रूपेंद्र ठाकुर आदि ने इस जीत को लेकर खुशी जाहिर की है और शीर्ष नेतृत्व को बधाई दी है।