मुख्यमंत्री के पहले बजट का पूरा भाषण देखें हिमाचल नाउ न्यूज़ पर
क्या बोले मुख्यमंत्री बस एक क्लिक पर जाने पूरी जानकारी…..
HNN/ शिमला
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कुल 53,413 करोड़ रुपए का बजट पेश किया है। बता दें पिछले साल के मुकाबले बजट में 992 करोड़ की बढ़ोतरी हुई है।
क्या बोले मुख्यमंत्री बस एक क्लिक पर जाने पूरी जानकारी…..
पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का बजट 52,421 करोड़ रुपए का था। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने 14वीं विधानसभा के बजट सत्र में यह मुख्य घोषणाएं की है—
- महिलाओं को 1500 रुपए की गारंटी चरणबद्ध तरीके से होगी लागू
- पहले वर्ष 2 लाख 31 हजार महिलाओं को पेंशन देने की घोषणा
- इलेक्ट्रिक स्कूटी लेने के लिए 20 हजार मेधावी छात्राओं को 25 हजार उपदान देगी सरकार
- मेधावी बच्चों को एक प्रतिशत ब्याज पर शिक्षा के लिए ऋण देगी सरकार
- मुख्यमंत्री विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना शुरू करने की घोषणा
- गरीब परिवार के बच्चों की पढ़ाई के लिए खर्च होंगे 200 करोड़
- अनाथों को हर महीने 4000 रुपए जेब खर्च देगी सरकार,7000 विधवा महिलाओं के लिए योजना की घोषणा
- सुक्खू सरकार ने बजट में स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए कुल 3,139 करोड़ का बजट किया प्रस्तावित
- सभी विधवाओं और दिव्यांगों की पेंशन में आयु सीमा को खत्म करने की घोषणा
- 31 मार्च 2026 तक हिमाचल को ग्रीन स्टेट बनाएगी सरकार
- इस वर्ष 6.4 फीसद रहेगी हिमाचल की विकास दर
- हर ज़िला में ग्रीन पंचायत के रूप में विकसित होगी 2 पंचायतें
- प्रदेश के युवाओं को दी जाएगी 200 किलोवाट से 2 मेगावाट सोर बिजली उत्पादन के लिए 40 फीसदी सब्सिडी, 2 करोड़ होगी राशि
- 15 लाख की आय होगी इससे प्रत्येक बिजली बनाने वाले को हर वर्ष
- ग्रीन कॉरिडोर के रूप में विकसित होंगे प्रदेश में अलग अलग मार्ग
- नवगठित पंचायतों में पंचायत घर बनाने के लिए 10 करोड़ की घोषणा, 164 पंचायत सचिव के पद भरने की घोषणा
- मुख्यमंत्री खेत संरक्षण योजना के तहत जंगली जानवरों से फसलों को बचाने के लिए जालीदार फेंसिंग को सब्सिडी देंगे
- युवाओं को अंग्रेजी भाषा का प्रशिक्षण दिया जाएगा
- मुख्यमंत्री सड़क एवं रखरखाव योजना लागू करने की घोषणा
- 2023-2024 में 200 करोड़ के बजट का प्रावधान
- 70 नए पुलों का निर्माण
- पंचायत प्रतिनिधियों के मानदेय की घोषणा, ज़िला परिषद अध्यक्ष को अब 20,000, उपाध्यक्ष को 15,000 मानदेय,सदस्यों को
- 500 रुपए प्रति बैठक मानदेय
- 6 जगह नए सीए स्टोर स्थापित करने की घोषणा
- मनरेगा की दिहाड़ी बढ़ाकर 240 रुपए और जनजातीय क्षेत्रों में 294 रुपए करने का एलान
- हमीरपुर मेडिकल में कैंसर केयर के लिए एक सेण्टर ऑफ़ एक्सीलेंस स्थापित किया जाएगा
- नई पंचायतों में पंचायत घर बनाने के लिए 10 करोड़ के बजट का प्रावधान
- 164 पंचायत सचिव के पद भरेगी सरकार
- मछली पालन के लिए तालाब निर्माण के लिए 80 लाख की सब्सिडी मिलेगी
- किसानों और मछुआरों को मछली पालन का प्रशिक्षण दिया जाएगा
- इस वित्त वर्ष में 175 किमी के फोरलेन बनाने का प्रस्ताव
- प्रदेश में नया वाटर मैनेजमेंट एंड रेगुलेशन बिल लाएगी सरकार
- बजट 2023-2024 राजीव गांधी स्वरोजगार योजना लागू करने की घोषणा
- कांगड़ा हवाई अड्डे के विस्तार में गति लाई जाएगी, इसके लिए 2023-2024 में 2 हजार करोड़ रुपए व्यय करने का प्रावधान
- रोजगार के लिए राजीव गांधी स्वरोजगार योजना होगी शुरू
- प्रदेश के सभी विधानसभा में खुलेंगे राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल
- 1 जुलाई 2023 से सचिवालय पूरी तरह से ई ऑफिस योजना से जुड़ेगा
- बेरोजगार युवाओं को 500 रूटों पर ई वाहन के परमिट दिए जाएंगे
- ऊना में बाईपास का होगा निर्माण
- हर विधानसभा क्षेत्र में एक आदर्श स्वास्थ्य संस्थान बनाया जाएगा ,134 तरह के टेस्ट की होगी सुविधा
- हमीरपुर मेडिकल कॉलेज में न्यूक्लियर मेडिसिन विभाग होगा स्थापित
- इस साल 523 रूटों पर युवाओं को ई वाहन चलाने के लिए परमिट और 50 % सब्सिडी दी जाएगी
- राज्य में सड़कों की गुणवत्ता सुधारने के लिए विभिन्न सड़कों को टू-लेन से फोन-लेन किया जाएगा
- हमीरपुर में बस स्पॉट बनाया जाएगा, 10 करोड़ बजट का प्रावधान
- वरिष्ठ नागरिकों के लिए ओल्ड एज होम विकसित किए जाएंगे
- प्लग एंड प्ले योजना पर काम करने की घोषणा
- नई इंडस्ट्री योजना बनाने की घोषणा 20 हजार करोड़ का निजी इन्वेस्टमेंट लाने का दावा
- सरकारी बसों में डिजिटल फेयर कलेक्शन शुरू किया जाएगा
- मुख्यमंत्री ग्रीन कवर योजना के तहत 12 जिला की 250 हेक्टेयर की खाली भूमि पर पौधा रोपण होगा
- सरकारी कार्यों में तेजी लाने के लिए सभी जिला उपायुक्तों और निदेशालयों में ई ऑफिस योजना शुरू होगी
- ठेकों की खुली नीलामी से 32 प्रतिशत की बढ़ोतरी
- सोलन में 32 % ,कुल्लू में 40 % , हमीरपुर में 23 %, किनौर में 66 %, राजस्व की बढ़ोतरी
- पंचायतों को 4जी सेवा से जोड़ेगी सरकार, पंचायतों में बिछेगी ऑप्टिकल फाइबर
- भू सीमांकन एक्ट में परिवर्तन करके बेटियों को भी उनका हक़ दिलाया जाएगा
- युवाओं को विदेशों में रोजगार उपलब्ध कराने के लिए रोजगार विभाग दूतावासों से समन्वय बनाकर काम करेगा
- ई-वाहन क्षेत्र में हिमाचल के युवाओं के लिए इलेक्ट्रिक बस खरीदने के लिए 50 लाख की सब्सिडी देगी सरकार
- इलेक्ट्रिक ट्रक के लिए भी 50 फीसदी सब्सिडी देगी सरकार
- चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने वाले युवाओं को भी 50 फीसदी सब्सिडी देगी सरकार, 416 करोड़ रूपए प्रति वर्ष होंगे इसके लिए खर्च
- 40 हजार नए पात्र लोगों को दी जाएगी सामाजिक सुरक्षा पेंशन
- शराब महंगी, दूध सस्ता, शराब पर मिल्क सेस लगाने से 100 करोड़ जुटाएगी सरकार
- शराब की प्रति बोतल पर 10 रुपए का काऊ-सेस लेगी सरकार, इससे सरकार को 100 करोड़ सालाना होगी आय
- जल शक्ति विभाग में 5000 नई भर्तियां करने की घोषणा
- स्कूलों में वोकेशनल शिक्षा का विस्तार करेगी सरकार
- प्रत्येक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में कंप्यूटर रूम बनेंगे
- सभी सरकारी स्कूल को 40000 डेस्क देने की घोषणा
- स्पोर्ट्स होस्टल में डाइट मनी 240 रुपए करने की घोषणा
- मुख्यमंत्री लघु दुकानदार योजना शुरू करने की घोषणा
- 50 हजार के ऋण पर अब लगेगा केवल एक फीसदी ब्याज
- जाठिया देवी शिमला में बनाया जायेगा नया शहर, बनाई गई है 1373 करोड़ की डीपीआर
- दिहाड़ीदार की दिहाड़ी 25 रुपए बढ़ाकर 375 रुपए करने की घोषणा
- आंगनवाड़ी, आशा वर्करों के मानदेय में 500 की बढ़ोतरी
- एसएमसी शिक्षकों को 500 रुपये,आईटी टीचर को 2000 और एसपीओ को 500 रुपए प्रति माह बढ़ोतरी की घोषणा
- आउटसोर्स को न्यूनतम 11250 रुपए मिलेंगे