Loading...

कलरांवाली में इस दिन आयोजित होगा गोगा जाहरवीर मेला….

Ankita • 11 Apr 2024 • 1 Min Read

HNN/ सोलन

जिला सोलन के औद्योगिक क्षेत्र बरोटीवाला में कालूझिंडा पंचायत के गांव कलरांवाली में गोगा जाहरवीर के दूसरे स्थापना दिवस पर मेला गोगा जाहरवीर आयोजित किया जा रहा है।

गोगा जाहरवीर दरबार के भक्त गोगी चौधरी ने बताया कि 13 अप्रैल को शाम पांच बजे से भजन संगीत संध्या होगी। इसमें गुलाम साईं सुरिंदर शाह, धन धन बापू पटियाला वाले, सेवादार काले शाह, चरण पूरी शाह, कुलदीप बाबा, प्रीति महंत, दीदी सरकार, दयाल बाबा, सेवादार शम्मी सरपंच, सेवादार गोगु भगत बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे।

इस अवसर पर भजन गायिका ज्योति नूरो, गायक कांशी नाथ, चन्ना किशनपुरिया, पम्मी डाडी, संजय सागर, कमल नायर, कनवर सोनू, राजू व मनदीप व अन्य कलाकार प्रस्तुति देंगे। इस दौरान भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा।