Loading...

कलाकारों ने लोगों से राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ उठाने का किया आग्रह

PARUL 6 Feb 2024 Edited 6 Feb 1 min read

HNN/सोलन

सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के सौजन्य से हिम सांस्कृतिक दल सोलन के कलाकारों द्वारा दून विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत बढलग तथा ग्राम पंचायत बरोटीवाला में नुक्कड़ नाटक ‘बूढ़े दी सीख’ के माध्यम से लोगों को मुख्यमंत्री सबल योजना, मुख्यमंत्री विधवा एवं एकल नारी आवास योजना, विधवा पुनर्विवाह योजना, इंदिरा गांधी बालिका सुरक्षा योजना आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।

इसी प्रकार सप्तक कला रंग मंच कण्डाघाट द्वारा कसौली विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत अन्हेच तथा ग्राम पंचायत सुल्तानपुर में लोगों को मुख्यमंत्री सुखाश्रय योजना के बारे अवगत करवाया गया।

उन्होंने लोगों को बताया कि सरकार ने योजना के तहत 4000 अनाथ बच्चों को ‘चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट’ के रूप में अपनाया गया है, जिसके तहत उन्हें लगभग 17.18 करोड़ रुपए के लाभ हस्तांतारित किए जा चुके हैं।

सुखाश्रय योजना के तहत सोलन ज़िला में भी 205 ऐसे बच्चों का चयन मुख्यमंत्री सुखाश्रय योजना के तहत किया गया है। कलाकारों ने लोगों से अपने आस-पास ऐसे बेसहारा बच्चों को सुखाश्रय योजना के बारे में अवगत करवाने का आग्रह किया।