कल आयोजित होगी हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक…
HNN/ शिमला
हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक कल वीरवार यानि 7 मार्च को आयोजित की जाएगी। बता दें यह बैठक राज्य सचिवालय में दोपहर 12 बजे आयोजित होगी। बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू करेंगे। बैठक में मुख्यमंत्री की तरफ से बजट में की गई अन्य महत्वपूर्ण घोषणाओं पर मुहर लग सकती है।
इसके अलावा सरकार की तरफ से हाल ही में जिन विषयों को लेकर घोषणाएं की गई है उसको भी औपचारिक स्वीकृति प्रदान की जा सकती है। बैठक में सरकार विभिन्न विभागों में खाली पदों को भरने संबंधी निर्णय भी ले सकती है।
मंत्रिमंडल में सरकार की इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान योजना (5 लाख महिलाओं को 1500 रुपए प्रतिमाह देने) को भी मंजूरी दिए जाने की संभावना है। इस दौरान डाॅक्टरों के एनपीए और पदोन्नति संबंधित मामलों पर चर्चा होगी। सरकारी स्कूलों में कार्यरत एसएमसी शिक्षकों के लिए नीति बनाने का फैसला भी बैठक में हो सकता है।