HNN/ शिमला
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार, आगामी 26 नवंबर 2022 को हिमाचल प्रदेश के सभी जिलों में भारतीय संविधान दिवस मनाया जाएगा। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव (समन्वय) देवेंद्र बुशहरी ने कहा कि इसी संदर्भ में हिमाचल प्रदेश काँग्रेस कमेटी द्वारा पार्टी के प्रदेश कार्यालय राजीव भवन शिमला में प्रातः 11 बजे इस उपलक्ष्य पर एक संगोष्ठी आयोजित करेगी।
इस कार्यक्रम में पार्टी के कार्यकर्ताओं, विद्वानों व बुद्धिजीवियों को आमंत्रित किया गया है। इस संगोष्ठी में भारत संविधान निर्माता डॉ भीमराव अम्बेडकर के अहम योगदान को याद किया जाएगा तथा हमारे संविधान को और अधिक मजबूत कैसे किया जा सकता है इस विषय पर चर्चा की जाएगी। इस अवसर पर संविधान निर्माता डॉ भीमराव अम्बेडकर के योगदान को याद करते हुए संविधान की रक्षा करने की शपथ भी दिलाई जाएगी।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group