Loading...

कल सुबह इतने बजे आयोजित होगी ‘परीक्षा पे चर्चा’, पीएम मोदी देंगे टिप्स….

PARUL • 28 Jan 2024 • 1 Min Read

पिछले कई सालों से हर साल ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। इसमें देश के प्रधानमंत्री छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों से बातचीत करते हैं और मुख्य तौर पर बोर्ड एग्जाम के स्ट्रेस पर चर्चा होती है। इस बार भी प्रधानमंत्री नरेंद्री मोदी बोर्ड परीक्षा 2024 से पहले देशभर के 10वीं और 12वीं क्लास के स्टूडेंट्स के तनाव को कम करने के लिए ‘परीक्षा पे चर्चा’ करेंगे।

इस साल ‘परीक्षा पे चर्चा’ का आयोजन 29 जनवरी 2024 को दिल्ली के प्रगति मैदान में भारत मंडपम में किया जाएगा। इस दौरान पीएम मोदी स्टूडेंस्ट, टीचर्स और पेरेंट्स के साथ बोर्ड परीक्षा से पहले होने वाले तनाम और डर को कम करने के लिए कल सुबह 11 बजे बातचीत करेंगे व टिप्स शेयर करेंगे।

इस बार पीएम मोदी 7वीं बार ‘परीक्षा पे चर्चा’ करने जा रहे हैं। पीएम मोदी ने ‘परीक्षा पे चर्चा’ 2024 से पहले छात्र-छात्राओं का उत्साह बढ़ाया है। उन्होंने अपने ऑफिशियल एक्स अकाउंट (पहले ट्विटर) के माध्यम से स्टूडेंट्स को परीक्षा को लेकर होने वाली निराशा को अवसर में बदलने के लिए प्रेरित किया है।