Loading...

कसुंपटी विस की चार पंचायतों में गहराया जल संकट, सरकार बेखबर -जितेन्द्र भोटका

Ankita • 28 Mar 2023 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

कसुपंटी निर्वाचन की चार ग्राम पंचायतों बणी, मकड़ोल, मझार और सरोग में बीते 15 दिनों से जलापूर्ति न होने से करीब पांच हजार की आबादी पेयजल समस्या से जूझ रही है।

कसुपंटी भाजपा मंडल अध्यक्ष जितेन्द्र भोटका ने बताया कि मझार खड्ड में उठाऊ पेयजल योजना का पिछले 15-20 दिनों से बिजली ट्राॅस्फार्मर जल गया है और लोग पानी की बूंद बूंद को तरस रहे हैं।

उन्होने बताया कि जलापूर्ति न होने से बणी, कथेलड़ी, भेखलटी, रिहोग, टठकर, गदेवग, रिपाल, चियड़, मझाद सहित 12 गांव में पेयजल संकट गहराया है लोग अपने स्तर पर टैंकर इत्यादि से पानी मंगवा कर गुजारा कर रहे हैं।

भोटका ने हैरानी प्रकट करते हुए बताया कि कसुंपटी विस से काबीना मंत्री होने के बावजूद भी 15 बीत जाने पर भी एक नया बिजली ट्राॅस्फार्मर नहीं लगा पाई है जिससे प्रतीत होता है कि सरकार अपने जश्न में मशगूल है और लोगों की कोई चिंता नहीं है।

उन्होंने सरकार से मांग की है कि जनसमस्या को देखते हुए मझार खडड में अविलंब बिजली ट्राॅस्फार्मर स्थापित किया जाए ताकि जलापूर्ति बहाल हो सके।

जल शक्ति विभाग अनुभाग फागू के कनिष्ठ अभियंता मनोज शेखरी ने बताया कि मझार खड्ड में बिजली का ट्राॅस्फार्मर जल जाने से करीब 12 गांव में पीने के पानी समस्या उत्पन्न हो गई है।

विभाग द्वारा बिजली बोर्ड से नया ट्राॅस्फार्मर स्थापित करने बारे मामला प्रभावी ढंग से उठाया गया है। नया ट्राॅस्फार्मर स्थापित होने पर शीघ्र ही जलापूर्ति बहाल कर दी जाएगी।