लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

कसुंपटी विस में वर्तमान सरकार के कार्यों का श्रेय लेने में जुटे हैं कांग्रेसी- विजय ज्योति सेन

SAPNA THAKUR | 5 मार्च 2022 at 2:53 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ शिमला

कसुंपटी विस की पूर्व भाजपा प्रत्याशी विजय ज्योति सेन ने मिडिया को जारी बयान में कहा है कि वर्तमान सरकार द्वारा निर्वाचन क्षेत्र में किए जा रहे विकास कार्यों का श्रेय कांग्रेस के लोग लेने में जुटे है जोकि कांग्रेस की बौखलाहट को दर्शाता है। उन्होने कहा कि हाल ही में सीएम जयराम ठाकुर ने सतलाई पंचायत के गांव कटैंया मझार के लिए दो करोड़ की उठाऊ सिंचाई योजना स्वीकृत की गई है जिसका श्रेय कांग्रेस के लोग लेने के लिए बेतुकी बयानबाजी कर रहे हैं जोकि एक स्वस्थ राजनीति नहीं है।

उन्होने कहा कि नियमों के अनुसार कोई भी बड़ी योजना विधायक प्राथमिकता में डाली जाती है परंतु उसके लिए बजट का प्रावधान तो सरकार करती है न की विपक्ष द्वारा किया जाता है। उन्होने बताया कि कटैंया मझार सिंचाई योजना को स्वीकृत करवाने के लिए उनके द्वारा अथक प्रयास किए गए है ताकि इन गांव के किसानों को सिंचाई सुविधा मिल सके। विजय ज्योति सेन ने बताया कि वर्तमान सरकार द्वारा कसुंपटी निर्वाचन क्षेत्र के लिए करोड़ों रूपये की योजनाएं स्वीकृत की गई है जिसमें जल जीवन मिशन की साढ़े 25 करोड़ की एक महत्वकांक्षी पेयजल योजना है जिसके माध्यम से दस पंचायतों को पानी मिलेगा।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

इस प्रकार अनेक परियोजनाएं कार्यान्वित की जा रही है। उन्होने कहा कि कसुंपटी निर्वाचन क्षेत्र के लोग कांग्रेस की कथनी और करनी से बीते 20 वर्षों से भलीभांति परिचित हो चुके हैं और आगामी विधानसभा चुनाव में कसुंपटी निर्वाचन में हर सूरत मेें कमल का फूल खिलेगा। जिसके लिए कसुपंटी विस के लोगों ने बदलाव के लिए अपना मन बना लिया गया है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]