कसौली उपमंडल में 16 अप्रैल को स्थानीय अवकाश घोषित
HNN/ सोलन
हिमाचल प्रदेश के जिला सोलन के कसौली उपमंडल में 16 अप्रैल, 2024 को माता मनसा देवी मेला धर्मपुर आयोजित होगा।
इस मेले के उपलक्ष्य में 16 अप्रैल, 2024 को कसौली उपमंडल की परिधि में स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है।
उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा द्वारा इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि इस मेले के उपलक्ष्य में 16 अप्रैल को कसौली में स्थानीय अवकाश रहेगा।