Loading...

कसौली की देवांशी सिंह ने नीट की परीक्षा में प्राप्त किए 613 अंक

PARUL • 7 Jun 2024 • 1 Min Read

HNN/सोलन

सोलन जिला की देवांशी सिंह ने नीट की परीक्षा में 613 अंक प्राप्त कर अपने क्षेत्र का नाम रोशन किया है। देवांशी सिंह मूल रूप से नाहन तहसील के गांव गुमटी की रहने वाली है। देवांशी सिंह के पिता जगपाल सिंह कसौली में तहसीलदार पद पर कार्यरत हैं जबकि माता गृहिणी हैं।

देवांशी ने अपनी प्राथमिक शिक्षा डीएवी स्कूल नाहन से प्राप्त की। वह माध्यमिक शिक्षा सेंट मैरी स्कूल कसौली व उच्च शिक्षा सेंट लुक्स स्कूल सोलन से प्राप्त की। देवांशी शुरू से ही पढ़ाई में अव्वल रहती थी।

देवांशी ने बताया कि उसका सपना एक सफल सर्जन डॉक्टर बनने का है। देवांशी ने कहा कि स्कूल से मिली अच्छी शिक्षा व माता-पिता के साथ व आशीर्वाद के कारण ही वह इस परीक्षा में सफल हो पाई है।