काँगड़ा के वनखंडी में मिला लापता व्यक्ति का शव

By Ankita Published: 27 Jun 2023, 4:33 PM | Updated: 27 Jun 2023, 4:33 PM 1 min read

HNN/ काँगड़ा

प्रदेश के काँगड़ा जिले के वनखंडी में एक 48 वर्षीय व्यक्ति का शव मिला है। वनखंडी का यह इलाका पंजाब से सटा हुआ बताया जा रहा है। यह भी बताया जा रहा है कि यह व्यक्ति बीते सोमवार से अपने घर से गायब था। पहले परिवार वालों ने इसे अपने ही स्तर पर ढूंढ़ने का प्रयास किया परन्तु कामयाबी हासिल नहीं होने पर उन्होंने पुलिस थाना में इसके लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई।

सूचना मिलने पर पुलिस ने सर्च ऑपरेशन चला कर उसे ढूंढ़ना शुरू किया। इसी बीच वनखंडी में शव बरामद होने की बात सामने आयी। शिनाख्त के बाद पता चला कि यह शव धर्मपाल निवासी ईसपुर का ही है जो पिछले कल से लापता था। फ़िलहाल मौत के कारणों का खुलासा नहीं सो पाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

एसपी अर्जित सेन ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा।