Loading...

कांगड़ा के 28 वर्षीय जवान का इलाहाबाद में हुआ निधन

By PARUL Published: 31 Mar 2024, 12:53 PM | Updated: 31 Mar 2024, 12:56 PM 1 min read

HNN/कांगड़ा

जिल कांगड़ा में फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र के तहत पड़ने वाले रैहन के सेना में कार्यरत जवान का निधन हो गया है। रैहन के साथ सटे लरहूं के नरनुह्न का जवान जसबीर सिंह पुत्र करतार सिंह सेना में इलाहाबाद में तैनात था।

बताया जा रहा है कि 28 वर्षीय जसबीर सिंह का किसी बीमारी के चलते निधन हो गया है। जवान जसबीर सिंह के निधन की सूचना मिलते ही पूरा क्षेत्र गमगीन हो गया। जसबीर सिंह के परिवार में पत्नी व दो बेटियां है।

लोगों ने बताया कि जसबीर मंगलवार को ही एक माह की छुट्टी काट कर वापस ड्यूटी पर गया था और आज इलाहाबाद में उसका निधन हो गया। वहीं जवान का शव रविवार दोपहर तक पैतृक गांव नरनुह्न पहुंचने की उम्मीद है।