Loading...

कांगड़ा में अफवाहों से बचें, संशय होने पर टोल फ्री नंबर 1077 पर करें संपर्क: डीसी हेमराज बैरवा

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 9 May 2025 • 1 Min Read

धर्मशाला

कांगड़ा के नागरिकों से डीसी की अपील – अफवाहों से बचें, संशय में 1077 पर करें संपर्क

उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कांगड़ा के नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी संशय की स्थिति में तुरंत टोल फ्री नंबर 1077 पर संपर्क करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रशासनिक निर्देशों का सख्ती से पालन कर किसी भी अप्रिय घटना से निपटा जा सकता है।

सोशल मीडिया पर अपुष्ट जानकारी से बचें
उपायुक्त ने सोशल मीडिया हेंडलर्स से भी आग्रह किया है कि वे अपुष्ट सूचनाएं साझा न करें। उन्होंने कहा कि किसी भी जानकारी के लिए डीसी कांगड़ा और एसपी कांगड़ा के आधिकारिक सोशल मीडिया पेजों पर भरोसा करें। इन पेजों पर समय-समय पर आवश्यक निर्देश जारी किए जाएंगे।

नागरिक सुरक्षा के लिए तैयार सिविल डिफेंस प्लान
डीसी हेमराज बैरवा ने बताया कि कांगड़ा जिला में नागरिक सुरक्षा के लिए विशेष सिविल डिफेंस प्लान तैयार किया गया है। इसके तहत प्रत्येक पंचायत की आबादी के 1% लोगों को वालंटियर्स के रूप में तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं।

आपात स्थिति में सायरन और अलर्ट सिस्टम
जिला में आपात स्थिति के दौरान नागरिकों को सतर्क करने के लिए उपमंडल स्तर तक सायरन सिस्टम स्थापित करने के निर्देश जारी किए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग, फायर ब्रिगेड और एसडीएएफ सहित विभिन्न विभागों को सिविल डिफेंस प्लान के तहत कार्य सौंपा गया है।