HNN / शिमला
कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय प्रवक्ता कुलदीप सिंह राठौर ने दिल्ली की दौड़ लगा रहे कांग्रेस नेताओं को विधानसभा चुनाव के नतीजों के इंतजार की नसीहत दी है। मुख्यमंत्री पद की दावेदारी को न नकारते और न स्वीकारते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी हाईकमान से जो भी जिम्मेदारी मिलेगी, उसे निभांऊगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री का फैंसला चुने हुए विधायकों की राय पर आलाकमान तय करेगा।
पार्टी मुख्यालय राजीव भवन में एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कुलदीप राठौर ने कहा कि अभी विधानसभा चुनाव के नतीजे आना बाकी है। उन्होंने कहा कि वह अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य हैं और दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए गए थे। इसका अन्य कोई भी अर्थ या कयास नही निकाला जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि पार्टी हाईकमान ने उन्हें जो जिम्मेदारियां सौंपी, उसका उन्होंने सही तरीके से निर्वहन किया है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
राठौर ने दावा किया कि हिमाचल में चुनावी नतीजे कांग्रेस के पक्ष में ईवीएम में बंद है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने जा रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा की रीत रही है कि वह जनमत को प्रभावित करती हैं। भाजपा खरीद-फरोख्त में विश्वास रखती हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा हिमाचल में भी इस तरह की खरीद-फरोख्त कर सकती है, लेकिन हिमाचल में कांग्रेस का कोई भी विधायक उनके किसी दबाव या प्रलोभन में आने वाला नही।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group