Loading...

कांग्रेस ने नालागढ़ से हरदीप बावा और हमीरपुर से डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा को दिया टिकट

Ankita • 17 Jun 2024 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने 2 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है। हिमाचल की नालागढ़ सीट के लिए हरदीप सिंह बावा को कैंडिडेट बनाया है। तो वहीं हमीरपुर सीट के लिए कांग्रेस ने पुष्पेंद्र वर्मा को टिकट दिया है।

हमीरपुर से बीजेपी 2022 में निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव जीते आशीष शर्मा को चुनाव मैदान में उतार चुकी है। ऐसे में एक बार फिर आशीष शर्मा व डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा आमने-सामने होंगे। विधानसभा चुनावों में आशीष शर्मा ने डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा को 12,899 मतों के अंतर से हराया था।

आशीष शर्मा को कुल 25,916 वोट मिले, जबकि कांग्रेस के डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा को 13,017 वोट मिले। इसी तरह पार्टी ने नालागढ़ में हरदीप बावा के नाम पर मुहर लगाई है। वे पहले भी कांग्रेस टिकट पर चुनाव लड़ चुके हैं। बीजेपी ने केएल ठाकुर को मैदान में उतारा है। वहीं, देहरा विधानसभा के लिए कांग्रेस के प्रत्याशी की घोषणा नहीं हुई है।