Loading...

Road Closed / मरम्मत के लिए छाटनसेरी-बेंची मार्ग पर 19 अक्तूबर तक वाहनों की आवाजाही बंद

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 59 Mins Ago • 1 Min Read

Road Closed / कुल्लू जिले की छाटनसेरी-बेंची सड़क पर वार्षिक मरम्मत और रखरखाव कार्य के कारण 9 से 19 अक्तूबर तक सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। जिला दंडाधिकारी डॉ. अमित कुमार ने जन सुरक्षा और निर्माण कार्य को सुचारू रूप से पूरा करने के लिए इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी किए हैं।

कुल्लू

जिला प्रशासन के आदेश के अनुसार यह प्रतिबंध मोटर वाहन अधिनियम, 1988 की धारा 115 के तहत लगाया गया है। छाटनसेरी-बेंची सड़क के किलोमीटर 0/00 से 1/500 तक सीमेंट कंक्रीट मार्ग का निर्माण, मरम्मत और रखरखाव किया जाना है। प्रशासन ने कार्य की गुणवत्ता बनाए रखने और इसे निर्धारित समय के भीतर पूरा करने के उद्देश्य से संबंधित सड़क को यातायात के लिए बंद रखने का निर्णय लिया है।

जिला दंडाधिकारी ने पुलिस अधीक्षक कुल्लू को प्रतिबंध की अवधि के दौरान पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने और यातायात प्रबंधन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। लोक निर्माण विभाग के मनाली मंडल के अधिशासी अभियंता को वैकल्पिक मार्ग पर आवश्यक यातायात संकेतक लगाने के लिए कहा गया है। विभाग को वाहनों की सुरक्षित और सुचारू आवाजाही के लिए उचित प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

Related Topics: •