Road Closed / 13 से 22 अक्टूबर तक बंद रहेगा मैहतपुर-बनगढ़ मार्ग, घलोर चौक से गुजरेगा ट्रैफिक
Road Closed / ऊना उपमंडल में मैहतपुर से बनगढ़ वाया भभौर साहिब सड़क मार्ग किलोमीटर 0/0 से 3/0 तक 13 से 22 अक्टूबर के बीच यातायात के लिए अस्थायी रूप से बंद रहेगा। आवश्यक निर्माण कार्यों के कारण लागू इस व्यवस्था के दौरान वाहनों को बनगढ़-नंगड़ा रोड स्थित घलोर चौक से डायवर्ट किया जाएगा। यात्रियों को निर्धारित वैकल्पिक मार्ग का इस्तेमाल करना होगा।
ऊना
उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने सड़क बंद रखने के संबंध में मोटर वाहन अधिनियम 1988 की धारा 115 और 116 के तहत आदेश जारी किए हैं। उन्होंने बताया कि संबंधित सड़क पर आवश्यक निर्माण कार्यों को तेजी और सुचारू तरीके से पूरा करने के लिए अस्थायी यातायात प्रतिबंध लगाया गया है। उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को सड़क बंद होने और बदले गए मार्ग की जानकारी समय रहते जनता तक पहुंचाने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए निर्धारित स्थानों पर अग्रिम सूचना बोर्ड लगाने को भी कहा गया है, ताकि वाहन चालकों को मार्ग परिवर्तन की स्पष्ट जानकारी मिल सके।