कांग्रेस ने शिमला नगर निगम के चुनावों को लेकर प्रत्याशियों की पहली सूची की जारी
HNN/ शिमला
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस ने शिमला नगर निगम के चुनावों के लिए 34 वार्ड में से 7 वार्डो पर प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। बता दें प्रत्याशियों की पहली सूची के नामों की घोषणा स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्ष व कैबिनेट मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने की है।
कांग्रेस ने टूटीकंडी वार्ड से उमा कौशल, छोटा शिमला से सुरेंद्र चौहान, पटयोग वार्ड से दीपक रोहाल, बेनमोर से शीनम कटारिया, न्यू शिमला से कुसुमलता, लोअर बाजार से उमंग बंगा, और भट्टाकुफर से नरेंद्र ठाकुर निट्टू को टिकट दिया है।
जबकि पालमपुर नगर निगम के एक वार्ड के लिए भी नाम तय कर लिया गया है। स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्ष हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि बचे हुए 27 वार्डों की सूची कल शाम तक सीएम के साथ चर्चा के बाद जारी होगी। चौहान ने बताया कि निगम के 34 वार्डो के लिए 107 लोगों ने आवेदन किया था।
