लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

कांग्रेस ने ही किया नेरवा व चौपाल क्षेत्र का महत्वपूर्ण व एक समान विकास- किमटा

SAPNA THAKUR | 5 मार्च 2022 at 11:27 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस सगंठन महामंत्री रजनीश किमटा ने युवाओं का आह्वान किया है कि वह क्षेत्र के विकास और इसकी समस्याओं को दूर करने में उनका साथ दे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने ही नेरवा व चौपाल क्षेत्र का महत्वपूर्ण व एक समान विकास किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय मे इस क्षेत्र की अनदेखी के चलते सड़को का बुरा हाल है। शिक्षा व स्वास्थ्य सेवाएं चरमरा कर रह गई है। किसान व बागवनों की घोर उपेक्षा हो रही है।

आज पूरा प्रदेश जटिल समस्याओं स गुज़र रहा है। भाजपा सरकार हर मोर्चे पर असफल रही है। नेरवा में युवा सम्मेलन में मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए रजनीश किमटा ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस के सत्ता में आते ही इस क्षेत्र में विकास की गति तेज होगी। उन्होंने कहा कि युवाओं की विकास में भागेदारी सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि आज युवा वर्ग बेरोजगारी व बढ़ती महंगाई से परेशान है। उन्होंने कहा कि भाजपा को युवाओं की अनदेखी भारी पडने वाली है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र के भाजपा विधायक जो हमेशा ही यहां के भोले भाले लोगों को गुमराह कर अपनी रजनीति करते रहें है उन्हें अब इससे विदाई देने का समय आ गया है। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में कांग्रेस पहले से अब ज्यादा मजबूत हो रही है इसलिए सभी को एकजुटता के साथ उनका साथ देना है। किमटा ने यहां आए 126 युवा मंडलो का स्वागत करते हुए कहा कि युवा शक्ति को आगे बढ़ाने और उनका सद्पयोग करना ही उनका इन सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य है। उ

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]