Loading...

कांग्रेस ने 20 वार्डों में जीत दर्ज कर पूर्ण बहुमत के साथ नगर निगम शिमला पर किया कब्जा

Ankita 4 May 2023 Edited 4 May 1 min read

HNN/ शिमला

शिमला नगर निगम के 34 वार्डों के लिए दो मई को मतदान हुआ था तथा 102 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। बता दें कांग्रेस ने 20 वार्डों में जीत दर्जकर पूर्ण बहुमत के साथ नगर निगम शिमला पर कब्जा कर लिया है।

भाजपा के 7 उम्मीदवार जीते हैं। वार्ड नंबर 24 सांगटी से कांग्रेस के कुलदीप ठाकुर, वार्ड नंबर 25 मल्याणा से कांग्रेस की शांता वर्मा और वार्ड नंबर 28 छोटा शिमला से कांग्रेस के सुरेंद्र चौहान चुनाव जीत गए हैं।

वार्ड नंबर 27 कसुम्पटी से भाजपा की रचना शर्मा और वार्ड नंबर 26 पंथाघाटी से भाजपा की कुसुम ठाकुर चुनाव जीत गई हैं। इसी के साथ कांग्रेस 20 वार्डों में जीत दर्जकर पूर्ण बहुमत हासिल कर चुकी है। भाजपा के सात उम्मीदवार जीते हैं।

भाजपा अगर बाकी बची 6 सीटें भी जीत जाती है तो भी बहुमत हासिल नहीं कर पाएगी। माकपा ने समरहिल वार्ड से जीत दर्ज की है। वार्ड नंबर 15 लोअर बाजर से कांग्रेस प्रत्याशी उमंग बांगा, वार्ड नंबर 17 बैनमोर से कांग्रेस प्रत्याशी शीनम कटारिया, वार्ड नंबर 18 इंजनघर से कांग्रेस के अंकुश वर्मा, वार्ड नंबर 19 संजौली चौक से कांग्रेस की ममता चंदेल चुनाव जीत गई हैं।

इसी के साथ कांग्रेस 15 वार्डों में और भाजपा 5 वार्डों में जीत दर्ज कर चुकी है। माकपा ने अभी एक ही वार्ड समरहिल से जीत दर्ज की है। वार्ड नंबर 19 संजौली चौक से भाजपा प्रत्याशी और पूर्व मेयर सत्या कौंडल चुनाव हार गई हैं। वहीं कांग्रेस से बागी होकर कृष्णानगर वार्ड से निर्दलीय लड़े पूर्व मेयर सोहन लाल भी चुनाव हार गए हैं।