Loading...

कांग्रेस ने 43 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट की जारी, जानें किसे कहां से मिला टिकट….

Ankita • 12 Mar 2024 • 1 Min Read

कांग्रेस ने अपने लोकसभा प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। लिस्ट में 43 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया है। इस लिस्ट में कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए 43 सीटों पर उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है।

कांग्रेस ने छिंदवाड़ा से कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ को टिकट दिया है तो बीजेपी से सोमवार को कांग्रेस में शामिल हुए राहुल कस्वां को चूरू लोकसभा सीट से चुनावी मैदान में उतारा है।

इसके अलावा जोरहाट से गौरव गोगोई, सिलचर से सुरज्या खान, जालौर से अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत को अपना प्रत्याशी बनाया है। कांग्रेस ने इस लिस्ट में 7 जनरल, 13 ओबीसी,10 एससी, 9 एसटी और एक मुस्लिम उम्मीदवारों को टिकट दिया है।

यहां देखें लिस्ट…..