लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष बोलीं- पहाड़ को भूल गई केंद्र सरकार, हिमाचल को आम बजट…..

Ankita | 2 फ़रवरी 2023 at 12:27 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह ने लोकसभा में प्रस्तुत वर्ष 2023-24 के बजट पर निराशा प्रकट करते हुए कहा है कि इससे न तो देश की अर्थव्यवस्था ही सुधरेगी और न ही विकास दर हासिल होगी। यह पूरी तरह दिशाहीन हैं,जिससे देश में बेरोजगारी व महंगाई बढ़ेगी।

केंद्रीय बजट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए प्रतिभा सिंह ने इसे जनविरोधी करार देते हुए कहा है कि आज महंगाई के दौर में कर्मचारियों को लुभाने का असफल प्रयास किया गया है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को सात लाख तक की टैक्स छूट को कम से कम 12 लाख तक किया जाना चाहिए था। प्रतिभा सिंह ने कहा कि हिमाचल जैसे पहाड़ी राज्यों के विकास के लिये बजट में विशेष योजनाएं दी जानी चाहिए थी, पर ऐसा कुछ नही किया गया है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

पहाड़ी क्षेत्रों की बजट में उपेक्षा की गई है। कृषि व बागवानी क्षेत्र की पूरी तरह अनदेखी की गई हैं। बजट में हिमाचल में रेलवे के विकास की भी किसी भी योजना का प्रस्ताव नही है जो बहुत ही दुखदाई हैं। इस बजट ने एक बार फिर से प्रदेश के लोगों को मायूस किया हैं।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]