Loading...

कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से सीएम सुखविंदर सुक्खू ने की मुलाकात, कैबिनेट गठन…

PRIYANKA THAKUR 15 Dec 2022 Edited 15 Dec 1 min read

HNN / शिमला

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री व सांसद प्रतिभा सिंह ने आज दिल्ली में कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मुलाकात की। बताया जा रहा है कि हिमाचल में 17 के बाद जल्द ही मंत्रिमंडल का गठन किया जाएगा, जिसको लेकर दिल्ली में चर्चा चली हुई है।

वही, 16 दिसंबर यानि कल राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के 100 दिन पूरे होने जा रहे हैं। ऐसे में हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू भी इस भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होंगे। इस यात्रा के बाद कैबिनेट गठन को लेकर चर्चा की जाएगी और मंत्रिमंडल का विस्तार कर दिया जाएगा।

Related Topics: