कांशीवाला में गैस गोदाम के पास पार्क पिकअप लेकर फरार हुए चोर, मामला दर्ज
ऊना में सफाई को लेकर व्यक्ति ने महिला पार्षद से की मारपीट, पुलिस ने केस दर्ज किया
HNN/नाहन
जिला मुख्यालय नाहन के अंतर्गत कांशीवाला में भंडारी ट्रांसपोर्ट की एक पिकअप चोरी होने का मामला संज्ञान में आया है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पिकअप मालिक कमल कुमार भंडारी ने बताया कि रात करीब 10:00 बजे गैस गोदाम के पास उसने पिकअप (एचपी 71 4333) पार्क की थी। अलगी सुबह जब देखा तो पिकअप वहां से गायब थी।
जिसके बाद उन्होंने आस-पास की इलाके में ढूंढा, लेकिन कुछ पता नहीं चला। जिसके बाद उसने पुलिस ने शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एएसपी सिरमौर योगेश रोल्टा ने मामले की पुष्टि की है।