Loading...

कांस्टेबल भर्ती के नियमों में कई बदलाव, लंबाई के मिलेंगे अतिरिक्त अंक

Ankita • 29 Jul 2024 • 1 Min Read

पहली बार सभी नए कांस्टेबल को करवाई जाएगी कमांडो ट्रेनिंग

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश पुलिस विभाग में कांस्टेबल के 1226 पदों की भर्ती प्रक्रिया जल्द ही शुरू होगी। बता दें भर्ती के नियमों में कई बदलाव किए हैं। पहली बार नए कांस्टेबल को कमांडो ट्रेनिंग भी दी जाएगी।

इसके अलावा पहली बार उम्मीदवार को लंबाई के अतिरिक्त अंक मिलेंगे। कांस्टेबल पद जिला की जनसंख्या के आधार पर भरे जाएंगे, जिसमें महिलाओं को 30 प्रतिशत आरक्षण दिया जाएगा। यह भर्ती लोक सेवा आयोग के माध्यम से आयोजित की जाएगी।

पुरुष उम्मीदवारों के लिए हाइट के अनुसार अंक

  • 5 फुट 7 इंच से कम: 0 अंक
  • 5 फुट 7 इंच से ज्यादा लेकिन 5 फुट 8 इंच से कम: 1 अंक
  • 5 फुट 8 इंच से ज्यादा लेकिन 5 फुट 9 इंच से कम: 2 अंक
  • 5 फुट 9 इंच से ज्यादा लेकिन 5 फुट 10 इंच से कम: 3 अंक
  • 5 फुट 10 इंच से ज्यादा लेकिन 5 फुट 11 इंच से कम: 4 अंक
  • 5 फुट 11 इंच से ज्यादा लेकिन 6 फुट से कम: 5 अंक
  • 6 फुट या अधिक: 6 अंक

महिला उम्मीदवारों के लिए हाइट के अनुसार अंक

  • 5 फुट 3 इंच से ज्यादा लेकिन 5 फुट 4 इंच से कम: 1 अंक
  • 5 फुट 4 इंच से ज्यादा लेकिन 5 फुट 5 इंच से कम: 2 अंक
  • 5 फुट 5 इंच से ज्यादा लेकिन 5 फुट 6 इंच से कम: 3 अंक
  • 5 फुट 6 इंच से ज्यादा लेकिन 5 फुट 7 इंच से कम: 4 अंक
  • 5 फुट 7 इंच से ज्यादा लेकिन 5 फुट 8 इंच से कम: 5 अंक
  • 5 फुट 8 इंच या अधिक: 6 अंक

आयु सीमा की पात्रता

  • सामान्य उम्मीदवार: 18 से 26 वर्ष
  • अनुसूचित जाति-जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, गोरखा, प्रतिष्ठित खिलाड़ी: 18 से 28 वर्ष
  • होमगार्ड: 20 से 29 वर्ष
  • आयु सीमा की गणना 1 जनवरी 2024 के आधार पर की जाएगी।

शारीरिक परीक्षा

  • पुरुष उम्मीदवारों को 5 मिनट 30 सैकेंड में 1500 मीटर दौड़ पूरी करनी होगी।
  • महिला उम्मीदवारों को 3 मिनट 45 सैकेंड में 800 मीटर दौड़ पूरी करनी होगी।
  • दौड़ के लिए अलग से चांस नहीं मिलेगा।
  • पुरुष उम्मीदवारों को 1.35 मीटर का हाई जंप और महिला उम्मीदवारों को 1.10 मीटर का हाई जंप लगाना होगा। इसके लिए 3 चांस मिलेंगे।
  • पुरुष उम्मीदवारों को 14 सैकेंड में और महिला उम्मीदवारों को 17 सैकेंड में 100 मीटर दौड़ पूरी करनी होगी।
  • पुरुष उम्मीदवारों को 4 मीटर और महिला उम्मीदवारों को 3 मीटर की लंबी छलांग लगानी होगी। इसके लिए 3 मौके दिए जाएंगे।