प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस साल भी सेना के जवानों के साथ दीवाली मनाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साल 2014 में जब से प्रधानमंत्री की कुर्सी संभाली है तब से वह हमेशा ही जवानों संग दिवाली का पर्व मनाते आ रहे हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सोमवार सुबह जम्मू कश्मीर के कारगिल पहुंचे और वहां उपस्थित सभी जवानों को दीपावली की शुभकामनाएं दी।
पीएम मोदी ने देशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं दी। उन्होंने ट्वीट कर कहा-
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
दीपावली की आप सभी को ढेरों शुभकामनाएं। प्रकाश का यह पर्व हर किसी के जीवन में खुशियां और उत्तम स्वास्थ्य लेकर आए।
— Narendra Modi (@narendramodi) October 24, 2022
पीएम मोदी की सरहद वाली दिवाली
4 नवंबर 2021: पीएम मोदी ने राजोरी के नौशेरा सेक्टर में जवानों संग दिवाली मनाई।
14 नवंबर 2020: पीएम मोदी ने सातवीं दिवाली जैसलमेर के लोंगेवाला पोस्ट पर जवानों के साथ प्रकाश पर्व मनाया था ।
27 अक्तूबर 2019: पीएम मोदी ने 2019 में एलओसी पर जवानों के साथ दिवाली मनाई थी।
7 नवंबर 2018: 2018 में पीएम मोदी ने भारत तिब्बत सीमा पुलिस के जवानों के साथ उत्तराखंड के हर्षिल में दिवाली मनाई थी।
18 अक्तूबर 2017: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जवानों के संग दिवाली मनाई थी। तब उन्होंने जम्मू कश्मीर के गुरेज में सैनिकों के बीच दिवाली मनाकर उनका जोश बढ़ाया था।
30 अक्तूबर 2016 : पीएम मोदी 2016 में हिमाचल के किन्नौर में दिवाली मनाने पहुंचे थे। यहां उन्होंने भारत चीन बॉर्डर के पास जवानों के साथ दिवाली मनाई थी।
11 नवंबर 2015: पीएम मोदी ने पंजाब में जवानों के साथ दिवाली मनाई थी। यहां वे 1965 युद्ध के वॉर मेमोरियल का दौरा भी करने पहुंचे थे।
23 अक्तूबर 2014: मई 2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद पीएम मोदी ने जवानों के साथ दिवाली मनाने का फैसला किया था। इसके बाद 23 अक्तूबर 2014 को उन्होंने बतौर पीएम सियाचिन में पहली दिवाली मनाई थी।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





