HNN/ शिमला
राजधानी शिमला के कार्ट रोड से माल रोड जाने वाली लिफ्ट की टिकट के दाम 10 रुपए बढ़ा दिए गए है। पर्यटन विकास निगम उप महाप्रबंधक (विपणन) धीरज बाली ने बताया कि लिफ्ट की टिकट दरें करीब 10 साल के बाद बढ़ाई गई हैं। उन्होंने बताया कि अब लिफ्ट से आने और जाने वालों को 10 की जगह अब 20 रुपए चुकाने होंगे।
लिफ्ट का नियमित इस्तेमाल करने वालों को छूट का ऐलान भी किया गया है। स्थानीय लोगों के लिए मासिक पास पर 25 फीसदी और वार्षिक पास पर 30 फीसदी छूट देने का फैसला किया गया है। नई दरों में बुजुर्गों के लिए कोई छूट नहीं दी गई है। धीरज बाली ने बताया कि शुक्रवार से नई दरें लागू कर दी गईं हैं।

